फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने किशोरी को किया अगवा

Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। पिता-पुत्र समेत चार लोग रंजिशन गांव की एक किशोरी को असलहे के बल पर अगवा कर ले गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट की है। पुलिस का कहना है कि किशोरी व आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को बुधवार सुबह खेत जाते समय मेड़ पर गांव के विद्याराम, पुत्र विजयराज समेत चार लोगों ने असलहे के बल पर किशोरी को अगवा कर लिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी कनपटी पर आरोपियों ने कट्टा रख दिया। कुछ दूरी पर मौजूद गांव की महिलाओं ने यह सब देखा तो शोर मचाया लेकिन आरोपी किशोरी को लेकर भाग गए। महिलाओं ने गांव पहुंचकर जानकारी दी। परिवार के लोगों ने गांव में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने दोपहर बाद थाने पहुंचकर विद्याराम, विजयराज, किशोरी और पप्पू को नामजद करते हुए बेटी के अपहरण करने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, जिस कारण बेटी को अगवा किया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं, उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें