फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की जद में आए और पांच, दो गंभीर

Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू पीड़ित पांच और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिनमें दो की हालत है। तराई में अब तक डेंगू के 351 संदिग्ध रोगियों की जांच हुई, 130 में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है, जबकि दो की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चिक्कीपुरा मोहल्ला निवासी संगीता तिवारी (30) बुखार से पीड़ित थीं। सोमवार सुबह हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां ब्लड टेस्ट मेंे डेंगू की पुष्टि हुई। उन्हें अस्पताल के डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी निमिषा (22), दरगाह निवासी जुगनू (15), सिविल लाइंस निवासी उमेश चंद्र मिश्रा (70) एवं काजीपुरा मोहल्ला के मो. मुजम्मिल (18) को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। ब्लड टेस्ट में इनमें भी डेंगू की पुष्टि हुई है। मुजम्मिल व निमिषा की हालत नाजुक है।
बुखार से मासूम समेत चार की मौत
बहराइच। जिला अस्पताल में मंगलवार को बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्ची समेत चार की मौत हो गई। रुपईडीहा के महाराजनगर गांव निवासी सायदा (18) बुखार से ग्रसित थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था लेकिन मंगलवार सुबह सायदा ने दम तोड़ दिया। रिसिया थाना अंतर्गत भगतापुर गांव निवासी रामेश्वर (35), नगर कोतवाली अंतर्गत कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी अनुष्का श्रीवास्तव (10), पयागपुर की छोटका (50) ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 24 रोगी भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें