फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और की जान गई

Mon, 07 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मौसम परिवर्तन डेंगू व दिमागी बुखार का सबब बना है। रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित पांच रोगियों की सांसें थम गईं। उधर, 18 और रोगी भर्ती किए गए हैं, जिनमें चार गंभीर हैं।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत सोहरियावां गांव निवासी ब्यूटी (3) को बुखार की शिकायत थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को ब्यूटी की मौत हो गई। इसी तरह हरदी थाना अंतर्गत गोपचंदपुर गांव निवासी विंदेश्वरी (9), मोतीपुर थाना अंतर्गत बबलू (18) ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। उधर, श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना अंतर्गत जुरेखरी गांव निवासी मिथलेश कुमारी (15) बुखार से पीड़ित थी, झटके भी आ रहे थे। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन शनिवार रात मिथलेश कुमारी की मौत हो गई। वहीं, इकौना थाना अंतर्गत पड़री गांव निवासी माया देवी (14) ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
रविवार को जिला अस्पताल में बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 18 और रोगी भर्ती किए गए। इनमें जफरूनिशा, अंश (1), दाउद (3), विकास (6) की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें