फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंद डाली 25 एकड़ गन्ने की फसल

Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के खैरटिया गांव में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 20 किसानों की 25 एकड़ गन्ने की फसल रौंद डाली। पूरी रात गांव के लोग हांका लगाते रहे। शुक्रवार सुबह हाथी गांव से निकले। रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज में स्थित खैरटिया गांव में रात 11 बजे हाथियों ने धावा बोल दिया। गांव के लोग मशाल जलाकर घरों से निकले। ग्रामीणों ने खेतों की ओर टार्च लगाया तो लगभग 12 की संख्या में हाथी गन्ने के खेत में घुसे हुए थे। सभी फसलों को तोड़ते हुए रौंद रहे थे। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए ढोल पीटे लेकिन सारे जतन बेकार रहे। सुबह चार बजे के आसपास हाथी गेरुआ पार गए। उत्पात में गांव निवासी पूर्व प्रधान कमलेंद्र, महेंद्र सिंह, लखवीर सिंह, बच्छत्तर सिंह, सतनाम समेत 20 किसानों की 25 एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हुई है। पूर्व प्रधान कमलेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना रात में ही रेंज कार्यालय पर दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वन क्षेत्राधिकारी वसी इकबाल नकवी का कहना है कि सूचना मिली है। वनकर्मियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें