फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर व्यापारी ने बोला हमला

Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। व्यवसायी के गोदाम पर अनलोड हो रहे राशन की जांच करने पहुंचे मंडी समिति के निरीक्षक पर व्यापारी व दो मजदूरों ने गुरुवार रात हमला कर दिया। इस मामले में गल्ला व्यापारी समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला रिसिया नगर के मोहल्ला इंदिरानगर से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत रिसिया नगर के मोहल्ला इंदिरानगर में गुरुवार को गल्ला व्यापारी महेश अग्रवाल के गोदाम में राशन अनलोड किया जा रहा था, तभी मंडी रिसिया के इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद निरीक्षण करने गोदाम पहुंचे, उन्होंने गल्ला लोडिंग के कागजात मांगे तो महेश अग्रवाल व दो मजदूरों ने उन्हें अपशब्द बोलना शुरू कर दिया और उन पर हमला बोल दिया। कुछ आवश्यक दस्तावेज भी फाड़ दिए। किसी तरह अयोध्या प्रसाद ने अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर व्यवसायी महेश अग्रवाल और दो मजदूरों पर हमलाकर मारने-पीटने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष एके यादव ने बताया कि महेश अग्रवाल और दो अन्य मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, कार्रवाई की जा रही है। उधर, इस मामले में व्यापारी महेश अग्रवाल का कहना है कि मंडी समिति निरीक्षक ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया है, जिस समय हमले की बात कही जा रही है उस समय वह एक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें