फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी में कंकड़ मिला तो पत्नी का गला काट डाला

Sun, 15 Sep 2013 05:36 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रोटी में कंकड़ मिलने से गुस्साए पति ने गड़ासे से पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा सिर तख्त पर रखकर उसने खाना खाया और फिर पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिर और धड़ को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिलदहलाने वाली ये घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के जुलाहनपुरवा झाला कला गांव की है।
विज्ञापन

जुलाहनपुरवा झाला कला गांव कोतवाली नानपारा व रिसिया थाना क्षेत्र की सीमा पर है। गांव निवासी शरीफ (30) का विवाह रहमतुल (27) से पांच वर्ष पूर्व हुआ था। शरीफ दो साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित बताया जा रहा है। शनिवार रात रहमतुल ने रोटी-सब्जी बनाई थी। पति शरीफ घर पहुंचा तो खाना खाने बैठ गया। इसी दौरान पहले कौर में ही कंकड़ निकला। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इतने में तिलमिलाए शरीफ ने पास में पड़े गड़ासे से रहमतुल के गले पर वार कर दिया। उसका सिर एक ही झटके में धड़ से अलग हो गया।
इसके बावजूद शरीफ विचलित नहीं हुआ। उसने पत्नी के सिर को तख्त पर रखकर खाना खत्म किया और फिर इसके बाद कोतवाली देहात पुलिस को अपने कृत्य की सूचना दी। मोबाइल पर कोतवाली देहात प्रभारी सीपी द्विवेदी को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक द्विवेदी शरीफ से बात करके सन्न रह गए। आननफानन टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने देर रात मौके पर पहुंचकर रहमतुल के सिर व धड़ को बरामद कर लिया है। आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान कादिर से बात हुई है। शरीफ दो साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित है। इसी के चलते उसने पत्नी की नृशंशता पूर्वक हत्या की है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता का कहना है कि जुलाहनपुरवा गांव में पति द्वारा पत्नी के मर्डर की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। आरोपी पति मानसिक बीमारी से ग्रस्त बताया जा रहा है। सीओ सिटी को घटना की जांच सौंपी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें