फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के गहने ले उड़ी महिला

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति के घर अज्ञात महिला ने पुराने जेवरों को चमकाने का झांसा देकर वृद्धा से ढाई लाख के जेवरात ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

नानपारा अंतर्गत स्टेशनरोड निवासी सरिया सीमेंट व्यवसायी उमाशंकर अग्रवाल की 85 वर्षीय मां शांति देवी घर में अकेली थीं। वह लॉन में बैठी थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके पास आई और उसने जेवरों की सफाई सलीके से करने का झांसा दिया। इस पर शांति देवी ने चार सोने की चूड़ी, एक सोने की व एक हीरे की अगूंठी महिला को दे दी।
महिला ने आधे घंटे में जेवरों को चमकाकर लाने का वादा किया लेकिन वह शाम तक नहीं लौटी। इस पर वृद्धा परेशान हो उठी। उन्होंने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। परिजन भी पूरा घटनाक्रम सुनकर आवाक रह गए। महिला की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शांति देवी के मुताबिक, ठग महिला नांरगी रंग की साड़ी पहने हुई थी और करीब 50-55 वर्ष की थी। परिजनों के मुताबिक महिला जो जेवरात ले गई है, उसकी कीमत लगभग ढाई लाख के आसपास है। देर रात व्यवसायी उमाशंकर के भाई अजय अग्रवाल ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें