फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिख रहे फॉगिंग वाहन, रोस्टर ध्वस्त

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से पालिका प्रशासन की ओर से 14 दिनों का फॉगिंग रोस्टर जारी किया गया था। लेकिन पालिका प्रशासन का यह रोस्टर नगर क्षेत्र में हवा-हवाई दिखाई दे रहा है। कहीं भी फागिंग के वाहन नजर नहीं आ रहे हैं। शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के तीन रोगी भी चिन्हित हो चुके हैं। लेकिन फॉगिंग व्यवस्था को ग्रहण दिख रहा है। जिला प्रशासन की ओर से दो सप्ताह पूर्व मच्छरों के प्रकोप पर अंकुश के लिये पालिका प्रशासन को नगर क्षेत्र में फॉगिंग कराने के निर्देश दिये गये थे। इसपर पालिका प्रशासन ने 1 नवंबर से 14 नवंबर तक फॉगिंग का रोस्टर जारी किया था लेकिन पालिका प्रशासन का रोस्टर कागजों में सिमटकर रह गया। पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी रेहान आढ़ती का कहना है। कि वह ढिलाई की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें