फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवार ढही, मासूम की मौत

Fri, 24 Aug 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। बारिश के कारण तहसील क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक ग्रामीण के मकान की दीवार गुरुवार को ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पाकर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नानपारा तहसील क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी कैलाश का कच्चा मकान है। दिन में करीब 11 बजे कैलाश का तीन वर्षीय पुत्र गौतम दीवार के निकट खेल रहा था। परिवार के अन्य लोग कार्य में व्यस्त थे। तभी बारिश के कारण नम हुई दीवार अचानक ढह गई और गौतम मलबे में दब गया। बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े। परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने आधे घंटे बाद जब तक मलबा हटाकर गौतम को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर लेखपाल ने गांव पहुंचकर पड़ताल की है। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उपजिलाधिकारी कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक आश्रित को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें