फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत 8 जुआ खेलते धरे गए

Fri, 24 Aug 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। भैंसहिया और धनियाबेली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम प्रधान व पूर्व ग्राम प्रधान समेत 8 लोगों को जुआ खेलते हुए मौके से गिरफ्तार किया। फड़ से नकदी भी बरामद हुई। बाद में दोनो पंचायत प्रतिनिधियों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। सुजौली थाना अंतर्गत भैंसहिया गांव में बुधवार रात को थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने छापेमारी कर सुजौली के ग्राम प्रधान बलराम, उनके सहयोगी जगदेव पुत्र ललीराम, सीताराम पुत्र सहजराम, चिरंजीव पुत्र चिंकू और रामप्रवेश पुत्र मोतीचंद को जुआ खेलते हुए पकड़ा। फड़ से 3,450 रुपये नकदी व ताश की गड्डी बरामद की। इसके बाद पुलिस टीम ने धनिया बेली जंगल गुलहरिया गांव में छापेमारी कर पूर्व प्रधान रामनरेश, श्यामसुंदर पुत्र बैजनाथ, रेशम पुत्र लल्लन और अरविंद पुत्र प्रसाद को गिरफ्तार किया। यहां पर फड़ से 2500 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान बलराम व पूर्व ग्राम प्रधान नरेश को निजी मुचलके पर थाने से रिहा किया गया है। अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें