फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल से गई दो की जान, 16 भर्ती

Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वायरल का कहर थम नहीं रहा है। वायरल से ग्रसित एक मासूम समेत दो रोगियों की मंगलवार सुबह मौत हो गई। 16 नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें चार रोगियों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में वायरल के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन औसतन 10-15 रोगी भर्ती हो रहे हैं। सोमवार को बुखार से ग्रसित होकर सोनवा श्रावस्ती निवासी अमित (7) पुत्र पृथ्वीराज व खैरीघाट के नकहा निवासी हासमां (50) पत्नी वशीर अहमद को परिजनों ने भर्ती कराया था। दोनों के शरीर बुखार से तप रहे थे। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दोनों की हालत बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। भर्ती होने वाले नए मरीजों में राजा बाबू (2) चिलविरया, जूली (6)चंदईपुर, अफसाना (5) रेहुआ, सुनील (13) व सुंदर (5माह) गिलौला, बानो (4) बंजरिया, मोनू (3.5) फकीरचक, तिलकराम (6) परसा, दीपक (1.5) बनकटा, सुषमा (10) मोहम्मदापुर, सुरभि (4) कंडा, वैष्णवी (एक) मिहींपुरवा, सुरेश (4) गायघाट, विवेक (17) बाजाजोत, लवकुश (4) लखनगोंड़ा व मोहम्मद सफी (5) रुपईडीहा शामिल हैं। इनमें सुंदर, मोनू, दीपक और वैष्णवी की हालत काफी नाजुक है। सभी का इलाज चल रहा है। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केराम ने बताया कि दम तोड़ने वाले दोनों रोगियों की हालत पहले से काफी खराब थी। उन्होंने कहा कि जो रोगी भर्ती हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। इनमें सभी वायरल पीड़ित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें