फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंची 9500 डोज कोविशील्ड, आज होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग के पत्र पर लखनऊ मुख्यालय से 9500 कोविशील्ड की डोज जिला मुख्यालय पहुंच गई है। सोमवार को जिले के केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। पायलट ब्लॉक में अधिक मात्रा में वैक्सीन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। अधिक मात्रा में वैक्सीनेशन होने से कोविशील्ड कम पड़ जाती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ और अयोध्या मुख्यालय को पत्र भेजकर वैक्सीन मांगी गई थी। पत्राचार के बाद बहराइच से लखनऊ वाहन भेजा गया। सीएमओ ने बताया कि रविवार को लखनऊ से कोविशील्ड की 9500 डोज भेज दी गई है। सोमवार को सभी केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सुबह सभी केंद्रों पर वैक्सीन जिला मुख्यालय से भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें