फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42.4 डिग्री पर पारा, सूरज की किरणों ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में सूरज की तपिश बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दोपहर में आसमान से आग बरसने का अहसास हुआ। इससे घरों से निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाएं चलीं। इस कारण लोग पसीना-पसीना नजर आए। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त दिखा।
विज्ञापन



तराई में मौसम का मिजाज संभल नहीं रहा है। गर्मी बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। 11 बजे के बाद सूरज की किरणों से लगा आग बरस रही है। इससे घर से निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी के साथ ही चल रही गर्म पछुआ हवा ने लोगों को झुलसा दिया।


राहगीरों के साथ स्कूल से घर लौटने वाले नन्हें-मुन्हे बच्चों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में जनपदवासियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि दोपहर में पछुआ हवाएं चलने से लू का अहसास हो रहा है। यह स्थिति आगामी चार दिन तक बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद मौसम में तब्दीली हो सकती है। हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी की भी संभावना बन रही है। ऐसे में किसान खेत-खलिहान का काम जल्दी निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें