बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने वाहनों के पंजीकरण को लेकर नई सीरीज जारी की है। विभाग 25 फरवरी से अपने पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा।
एआरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से चल रही पुरानी सीरीज यूपी 40 एजे के पंजीकरण का कार्य 24 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 25 फरवरी सुबह 10 बजे से नई सीरीज यूपी 40 एके शुरू की जाएगी। प्रथम आवक, प्रथम पावक के सिद्धांत पर वाहनों की नई सीरीज का नंबर पोर्टल पर बुक करा सकते हैं।
आवेदकों के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। कोई व्यक्ति कहीं से भी नएनंबर के सीरीज की बुकिंग करा सकता है।