फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टीबी अभियान में 90 लोगों का हुआ एक्स-रे

विज्ञापन
विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत बेभरिया में टीबी खोजी अ​​भियान के तहत किया जा रहा एक्स-रे। - फोटो : विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत बेभरिया में टीबी खोजी अ​​भियान के तहत किया जा रहा एक्स-रे।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बेलभरिया में 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र की कुल जनसंख्या 3642 है। अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 90 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिनमें 55 महिलाएं और 35 पुरुष शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से बीमारी की समय पर पहचान संभव होती है, जिससे मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर एक्स-रे टेक्नीशियन प्रियंका तिवारी, दिनेश कुमार, प्रवीण उपाध्याय, शिवम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें