नवाबगंज में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।
- फोटो : नवाबगंज में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।
बाबागंज। पंचायत विकास मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नवाबगंज व बाबागंज के ग्राम प्रधानों ने विकास खंड मुख्यालय नवाबगंज पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानों ने पंचायत चुनाव में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने तथा मनरेगा के लंबित भुगतान को अविलंब जारी करने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी बीडीओ को सौंपा। पंचायत विकास मंच के तहत प्रधान संघ अध्यक्ष डॉ. श्याम चौधरी की अगुवाई में बाबागंज व नवाबगंज के ग्राम प्रधान विकास खंड मुख्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आनंद पाठक, बेचन लाल, नंदकिशोर वर्मा, नरेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, अश्वनी कुमार, योगेंद्र कुमार, अभिषेक शुक्ला, रामछबीले, रामकिशुन सोनकर सहित कई लोग मौजूद रहे।