फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पंचायत पुरस्कार की दौड़ में 865 ग्राम पंचायतें पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में उदासीनता सामने आई है। जिले के 14 ब्लाकों की 1043 ग्राम पंचायतों में से महज 178 ने ही पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। वहीं, 865 ग्राम पंचायतों ने आवेदन करने में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में अधिकांश पंचायतें पुरस्कार की दौड़ से बाहर रह गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करना है। इसके तहत पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। जिले में प्राप्त 178 आवेदनों की जांच की जा रही है। सत्यापन के दौरान यह देखा जाएगा कि संबंधित ग्राम पंचायतें पुरस्कार के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करती हैं या नहीं। जांच और मूल्यांकन में खरा उतरने वाली पंचायतों को ही पुरस्कार के लिए पात्र माना जाएगा। डीपीआरओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि करीब 178 आवेदन आए हैं। आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है।
रैंकिंग के आधार पर मिलती है राशि
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में चयनित ग्राम पंचायतों को रैंकिग के आधार पर धनराशि मिलती है। इसमें प्रथम स्थान पर 35 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 30 लाख, तृतीय स्थान पर 20 लाख, चतुर्थ स्थान पर 15 तो पांचवे स्थान पर 10 लाख रुपये की राशि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें