फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 27 विद्यालयों के 820 मेधावी किए गए सम्मानित

विज्ञापन
सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र के साथ मेधावी साथ में मुख्य अतिथि व अन्य।
विज्ञापन
पयागपुर। महाराजा बलभद्र सिंह महाविद्यालय बनकटा में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पयागपुर, हुजूरपुर और विशेश्वरगंज ब्लॉक के 27 विद्यालयों के 820 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिनके जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होता, वे अभागे होते हैं। उन्होंने आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देते हुए कहा, मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिस्थितियों में भी प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासित जीवन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

समारोह में हुजूरपुर ब्लॉक के 220, पयागपुर के 360 और विशेश्वरगंज के 240, कुल 820 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान राकेश पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि विशेश्वरगंज, अजीत प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर, हेमंत दास अयोध्या, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह और कार्यालय अधीक्षक कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें