फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कहर, 21 मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज/उर्रा। गर्मी में आग कहर बरपाने लगी है। रविवार को कैसरगंज के लोधनपुरवा में 12 ग्रामीणों के मकान जल गए। मिहींपुरवा के प्रधानपुरवा में नौ मकान राख हुए हैं। दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। 21 परिवारों के 160 लोग खुले आसमान तले गुजर-बसर करने को मजबूर हो गए हैं।

राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की है। लगभग 20 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के मजरा लोधनपुरवा में रविवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।

गांव निवासी बसंतलाल के घर से लपटें उठने लगीं। परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सभी ने भागकर जान बचाई। इस दौरान पछुआ हवा भी तेज चलने लगी।
विज्ञापन


आग की लपटें तेजी से फैलीं। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन जब तक आग बुझाने का इंतजाम होता, लपटों ने पड़ोसी गीरेश, हरीश, बिहारीलाल, सुजीत, बसंतलाल, कन्हैयालाल, देवकी, मनोरथ, बहादुर समेत 12 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया।

अग्निकांड में 70 हजार रुपये नकदी, महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन, अनाज सब कुछ राख हो गया। जिला पंचायत सदस्य हंसराम यादव ने अग्निकांड की सूचना तहसील को दी। इसके बाद एसडीएम ने राजस्व टीम को गांव भेजा।

मिहींपुरवा विकासखंड के ग्राम पंचायत मझरा प्रधानपुरवा निवासी राममिलन के घर में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लगी। किसी तरह परिवारीजनों ने भागकर जान बचाई। जब तक गांव के लोग दौड़ते, तब यहां भी लपटों ने पड़ोसी अनिल, लल्लू प्रसाद, विजय कुमार, जटाशंकर, श्रीधर, श्रीराम, तीरथराम, पतीराम समेत नौ ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया।

तत्काल गांव के लोगों ने थाने व तहसील पर सूचना देकर दमकल वाहन बुलाने की कोशिश की, लेकिन दमकल वाहन गांव नहीं पहुंचा सका। इस पर ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों को फैलने से रोका।

पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
कैसरगंज के उप जिलाधिकारी रामजीत मौर्या व मोतीपुर के उप जिलाधिकारी बाबूराम ने बताया कि राजस्व टीमें अग्निकांड प्रभावित गांव में मुआयना कर रही हैं। टीमों की ओर से जो रिपोर्ट सौंपी जाएगी] उसी के अनुरूप सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। पीड़ित परिवारों के भोजन की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय कोटेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें