जरवल (बहराइच)। जरवलरोड रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव कुमार अग्रवाल ने टीम के साथ निरीक्षण किया। प्लेट फार्म नंबर एक और दो के निरीक्षण में यात्रियों से भी बातचीत की। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर स्टेशन प्रशासन को 10 हजार का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
महाप्रबंधक ने टिकट खिड़की, बुकिंग काउंटर के अलावा स्टेशन की साफ सफाई का सघन निरीक्षण किया। रेलवे के भवनों के रखरखाव पर प्रसन्नता जताते हुए महाप्रबंधक ने दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मौजूद सभी कर्मचारी मुस्तैद रहे।
महाप्रबंधक ने कहा कि स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का भी दर्जा दिलाने का संकेत दिया। इस मौके पर मुख्य वाणिज्य अधिकारी आलोक कुमार सिंह, डीआरएम लखनऊ विजय लक्ष्मी कौशिक, सीनियर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह, डीसीयम देवानंद यादव व एसीएम सतीश कुमार ने भी अपने अपने विभागों का मुआयना किया।