फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर 45 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं को गांवों में क्रियान्वित कराने में आशा कार्यकर्ताओं का सहारा लिया जाता है।
विज्ञापन


लेकिन जिले के सभी विकासखंडों में कुछ आशा जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरत रही हैं। इससे योजनाओं का सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पा रहे।

सीएमओ ने बताया कि हुजूरपुर में चार, विशेश्वरगंज में तीन, पयागपुर में पांच, रिसिया, चित्तौरा, बाबागंज, अमवाहुसैनपुर, जरवल में तीन-तीन, फखरपुर, महसी, शिवपुर में दो-दो, तेजवापुर में एक, मोतीपुर में तीन और कैसरगंज में नौ आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें