फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
किंघरियनपुरवा में ग्रामीणों ने टीकाकरण से किया इन्कार
विज्ञापन


बहराइच। टीकाकरण का बहिष्कार थम नहीं रहा है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने मिशन इंद्रधनुष की स्थिति जांचने के लिए शिवपुर क्षेत्र के तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर शिथिलता बरतने पर एएनएम को नोटिस दिया।

वहीं बाबागंज क्षेत्र के किंघरियनपुरवा गांव के ग्रामीणों ने अपने बच्चों को टीका लगवाने से इन्कार कर दिया। इस पर सीएमओ ने एसडीएम को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, सीएमओ व गांव के मौलाना ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात की, लेकिन कोई भी टीकाकरण के लिए राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों ने सरकारी सुविधाओं से वंचित करने की चेतावनी दी। इस पर कुछ ग्रामीण टीकाकरण को राजी हुए। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुक्रवार को तीसरा दिन है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय स्वास्थ्य परियोजनाधिकारी डॉ. आरबी यादव के साथ शिवपुर के पथारखुर्द गांव पहुंचे।

यहां पर शिविर की जांच की। इसके बाद ललुही व कुट्टी भाईलालपुरवा में लगे शिविर का निरीक्षण किया तो एएनएम विजय आरती केंद्र पर मौजूद थीं। काफी भीड़ होने के बाद भी वह टीका नहीं लगा रही थी। इस पर सीएमओ ने एएनएम को फटकार लगाते हुए शिथिलता बरतने पर नोटिस जारी किया।

यहां पर निरीक्षण के दौरान बाबागंज सीएचसी क्षेत्र के किंघरियनपुरवा में ग्रामीणों की ओर से बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण बहिष्कार की जानकारी मिली। इस पर सीएमओ ने उपजिलाधिकारी नानपारा गौरांग राठी को अवगत कराया।

दोपहर बाद सीएमओ, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार घनश्याम तथा खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव के साथ गांव पहुंचे। यहां पर बैठक कर डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने ग्रामीणों को टीके से होने वाले बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने।

तब अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की बात कही। साथ ही गांव में स्थित मदरसा के मौलाना को बुलवाकर गांव के लोगों से बात कराई। इसके बाद कुछ ही ग्रामीण टीका लगवाने को राजी हुए।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि गांव में जिन लोगों ने परिवार की महिलाओं व बच्चों को टीका लगवाने से इन्कार किया है, उनकी की काउंसलिंग के लिए बाबागंज के अधीक्षक की अगुवाई में टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें