फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में युवक व मवेशी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज चकापुरवा गांव में दूसरे दिन पुन: तेंदुए ने हमला कर युवक व एक मवेशी को जख्मी कर दिया। किसी तरह दोनों की जान बची। ताबड़तोड़ हुए हमले से लोग दहशत में हैं। इस मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर व मुर्तिहा रेंज में तेंदुओं का हमला अचानक बढ़ गया है। रविवार को जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने एक मासूम को निवाला बना लिया था। वनकर्मियों ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। लेकिन तेंदुए का हमला थमा नहीं है। सोमवार दोपहर में अमृतपुर गांव निवासी संजय कुमार (25) पुत्र जय कुमार मवेशियों के लिए घास काटने चरागाह गया था। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, तब उसकी जान बच सकी। कुछ देर बाद तेंदुए ने पास में स्थित चकापुरवा गांव निवासी राधे के पाड़ा पर हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के हाका लगाने पर किसी तरह तेंदुआ खिसका। दो दिन से लगातार हो रहे हमलों से लोग दहशत में हैं। सूचना रेंज कार्यालय दी गई है। गोपिया के ग्राम प्रधान शिवसागर व अमृतपुर के अजय कुमार ने बताया कि गांव के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें