फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने मेडिकल कालेज की जमीन का किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने किया मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन
विज्ञापन

1.19 अरब के बजट से होगा निर्माण, प्रथम चरण में 7.75 करोड़ मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। फसल अनुसंधान केंद्र के निकट मेडिकल कॉलेज के लिए अधिग्रहीत भूमि का पूजन सांसद सावित्रीबाईफुले ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। गाजियाबाद की निर्माण एजेंसी यूनिवर्सल कंपनी की ओर से मेडिकल कालेज भवन निर्मित करवाया जाएगा। भूमि पूजन के समय काफी संख्या में अधिकारी और विभिन्न दलों के लोग मौजूद रहे। गौरतलब हो कि 1.19 अरब के बजट से मेडिकल कॉलेज बनना है।
विज्ञापन

शहर के बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित फसल अनुसंधान केंद्र के निकट मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन को बीते वर्ष अधिग्रहीत किया गया था। लेकिन बजट आवंटन की प्रक्रिया में देरी के चलते मामला फंसा रहा। अब मेडिकल कॉलेज स्थापना में तेजी आई है। विजयदशमी के मौके पर कार्यदायी संस्था गाजियाबाद की यूनिवर्सल कंपनी की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद सावित्रीबाई फुले रहीं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि का पूजन कर मेडिकल कालेज स्थापना के लिए पहली ईंट रखी। इस मौके पर संासद ने कहा कि प्रयास होगा कि दो साल के अंदर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कर उसे बहराइचवासियाें को सौंप दिया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी अजयदीप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय, राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें