फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच हुए पंचायत उपचुनाव के नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी को एक, बीडीसी को दो व प्रधान पद पर 16 ने कराया नामांकन
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए परचे
बहराइच। पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला पंचायत सदस्य पद पर एक और 5 प्रधान पदों पर 16 लोगों ने नामांकन कराया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों पर दो लोगों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी अजयदीप सिंह की ओर से जारी कर दी गई थी। जिसके तहत मंगलवार को नामांकन पत्र जमा हुए। रिक्त जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 26 महसी के एक पद के लिए कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह की कोर्ट पर नामांकन हुए। इसके लिए कुसुम कुमार पत्नी मुंशीलाल ने नामांकन किया। यह सीट अतिपिछड़ा महिला के लिए आरक्षित थी। इस पर सदस्य बेबी चौधरी की मौत के बाद उपचुनाव कराया जाना है। वहीं प्रधान पद के लिए विकास खंड फखरपुर के होलपारा से दो, तेजवापुर के डोकरी से दो, जरवल के परसा से एक, चित्तौरा के बड़ागांव से सात और बिछला से चार लोगों ने नामांकन कराया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो रिक्त पद महसी के केवलपुर प्रथम और पूरे बस्ती में एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एके कनौजिया ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें