फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाद की 72 दुकानों पर छापा, चार लाइसेंस निलंबित

Sat, 24 Jun 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में चला छापेमारी अभियान
विज्ञापन

32 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर जिले में शनिवार को 72 खाद व बीज की दुकान पर छापामारी की गई। इस दौरान 4 दुकानों का रिकॉर्ड दुरुस्त न पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया। 32 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि रिकॉर्ड दुरुस्त न मिला और खाद की तस्करी में कोई संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तहसील नानपारा व मोतीपुर में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुुमार पांडेय ने छापेमारी अभियान चलाया। उप कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने तहसील महसी व सदर, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा ने पयागपुर तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा ने कैसरगंज तहसील क्षेत्रों के खाद व बीज की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदार तो कार्रवाई की भनक पाते ही शटर गिराकर भाग गए। छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड दुरुस्त न होने की स्थिति में नसीर खाद भंडार अगैया, राजकुमार सिंह खाद भंडार बाबागज, राजान ट्रेडर्स चिकनिया, फिरोज खान खाद भंडार धर्मकांटा रायबोझा का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 72 दुकानों पर छापा मारकर चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। फखरुद्दीन खाद भंडार अगैया, एग्री जंक्शन वन स्टाप अगैया, मलिक ट्रेडर्स चिकनिया, अंकुर खाद एवं बीज भंडार बहराइच, मोहन लाल खाद भंडार बहराइच को नोटिस दी गई है। उन्होंने खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यदि खाद की तस्करी करता कोई पकड़ा गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी दुकानदार स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर दुरुस्त रखते हुए पीओएस मशीन से खाद की बिक्री करें। किसान का आधार नंबर भी लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें