फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम रोगी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार से पीड़ित एक मासूम की रविवार को मौत हो गई। बुखार व डायरिया से ग्रसित 14 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


तराई में बदल रहा मौसम मासूम रोगियों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। इलाज के दौरान मासूम दम तोड़ रहे हैं। फखरपुर विकासखंड के ग्राम मदनकोठी निवासी रोहित (4) पुत्र कुन्ना को बुखार था।

परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज करा रहे थे। लाभ न होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर में रोहित की सांस थम गई।
विज्ञापन


परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। उधर, बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित 14 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें गगनदीप (3), कामरान (2) और सुयशदीप (4) की हालत गंभीर बतायी जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक रोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें