फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछार में पकड़ी 150 लीटर शराब, दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। पुलिस ने मुर्तिहा के हरखापुर गांव में चार स्थानों पर दबिश दी। नदी के उस पार कच्ची शराब का भंडारण मिला। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को 150 लीटर शराब के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनमें एक गोंडा का निवासी है। मौके से बाइक, 10 क्विंटल लहन, 150 ड्रम लहन व उपकरण बरामद हुए हैं।

प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध शराब के सेवन से सैकड़ों लोगों को जान गंवानी पड़ी। इसको देखते हुए शासन ने शराब छापा मारने के निर्देश दिए।

आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया की अगुवाई में हरखापुर के कछार में बसे त्रिमुहानी क्षेत्र गांव में टीम ने छापेमारी की। मौके से पुलिस ने 150 लीटर कच्ची शराब, तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब के कारोबार में संलिप्त विदेशी निवासी त्रिमुहानी कोतवाली मुर्तिहा तथा गोंडा जिले के वजीरगंज निवासी विश्वनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान अरविंद सिंह, आशुतोष उपाध्याय, पीपी टंडन के अलावा आबकारी निरीक्षक व पुलिस लाइन के रिजर्व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि त्रिमुहानी व हरखापुर गांव में चार स्थानों से 150 लहन से भरे ड्रम, 10 क्विंटल लहन, शराब बनाने के उपकरण, एक बाइक व शराब बरामद की गई है। सभी उपकरण को सीज कर लहन नष्ट करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें