फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के प्रदर्शन से कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। जरवल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के प्रदर्शन से विकास कार्य ठप है।
विज्ञापन


जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। लोग गंदगी के बीच से आवागमन करने को मजबूर हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आंदोलनरत कर्मचारियों ने ईओ के न हटने तक आंदोलन की चेतावनी दी है।

जरवल नगर पंचायत के कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने पंचायत कर्मी ओंकार प्रसाद को थप्पड़ मारा। ईओ कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


इसी से नाराज कर्मचारियों ने ईओ के विरुद्ध मुकदमा लिखने तथा उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने नगर में सफाई, कूड़ा उठान, बिजली सप्लाई समेत अन्य कार्य बाधित कर दिए हैं। इससे नगर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। अतिरिक्त पानी बंद होने से समस्याएं और बढ़ गई हैं।

नगर की लगभग 60 हजार आबादी के लिए पेयजल व्यवस्था बदहाल है। कर्मचारियों ने कहा कि शासन व जिला प्रशासन को 12 दिन पूर्व ही अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी के कृत्य के लिए हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सभी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने के दौरान मोहम्मद सलाहुद्दीन वारसी, इमरान अहमद, फरीद अहमद, शाहिद खान, नसीब अहमद, जुग्गन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें