फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर नेपाल की खुली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी व पुलिस ने गश्त के साथ सघन चेकिंग शुरू की है। नेपाल व भारत के बीच आवागमन करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रुपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा, सुजौली, नवाबगंज थानों के थानों के प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी ने बताया कि जंगल क्षेत्र में भी गश्त बढ़ाई गई है।


सीमा पार आने जाने वालों की तलाशी की जा रही है। उधर रुपईडीहा में स्थित नेपाल के मुख्यद्वार पर एसएसबी भी सीमापार करने वालों के साथ विशेष सतर्कता बरत रही है। पैदल यात्रियों के साथ ही चौपहिया और दो पहिया वाहनों की सघन तलाशी का दौर पूरे दिन चला। रिक्शा और तांगा चालकों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



सीमा पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी आने जाने वालों की टोह ली जा रही है। एसएसबी के उपकमांडेंट जयप्रकाश ने बताया कि इंस्पेक्टर विपेंद्र कुमार की अगुवाई में डॉग बाज, जिगर और लूसी को भी जांच अभियान में लगाया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।


एसएसबी 42वीं वाहिनी रुपईडीहा आउटपोस्ट के इंस्पेक्टर विपेंद्र कुमार ने बताया कि सीमा पर आवागमन सामान्य दिनों की तरह ही है। बार्डर सील होने की अफवाहें गलत हैं। 26 जनवरी को भी पूर्व की तरह ही आवागमन जारी रहेगा। उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें