फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायवार नियुक्त किये गये रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

बहराइच। निकाय चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकायवार आरओ व एआरओ की तैनाती करते हुए नामांकन के लिए कोर्ट का निर्धारण कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय दीप सिंह द्वारा वार्डवार रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। नगर पालिका बहराइच के अध्यक्ष पद का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय कक्ष में होगा।
विज्ञापन


जिसके आरओ उप जिला मजिस्ट्रेट महसी नागेंद्र कुमार होंगे। वार्ड संख्या 1 से 6 के सदस्य पद के लिए सीआरओ न्यायालय कक्ष नामांकन स्थल होगा। जिसके आरओ अधिशासी अभियंता जल निगम आरबी राम होंगे।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 से 12 के सदस्य पद के लिए नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष नामांकन स्थल होगा। जिसके आरओ सरयू नहर खंड प्रथम अधिशासी अभियंता अशोक कुमार होंगे। वार्ड संख्या 13 से 18 के सदस्य पद के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष पूर्वी भाग नामांकन स्थल होगा।

जिसके आरओ सिंचाई नवम मंडल के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र प्रसाद होंगे। वार्ड संख्या 19 से 24 के सदस्य पद के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष का पश्चिमी भाग नामांकन स्थल होगा। जिसके आरओ बीडीओ पयागपुर अमित कुमार मिश्रा होंगे।

वार्ड संख्या 25 से 31 के सदस्य पद के लिए एडीएम न्यायालय कक्ष नामांकन स्थल होगा। जिसके आरओ सरयू नहर खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार होंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत रिसिया अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए तहसील सदर स्थित उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष नामांकन स्थल होगा।

जिसके आरओ उप जिला मजिस्ट्रेट पयागपुर गुलाम सरवर होंगे। वार्ड संख्या 1 से 11 के सदस्य पद के लिए तहसीलदार न्यायालय कक्ष नामांकन स्थल होगा । जिसके आरओ सरयू नहर खंड पंचम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार सिंह होंगे।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने, उनकी जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना परिणाम आदि से संबंधित सूचनाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उसी दिन जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय विकास भवन तथा कंट्रोल रूम को प्रत्येक दशा में उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अतिरिक्त निर्वाचन से संबंधित सभी सूचनाएं राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड कराई जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें