फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली रंजिश में हुई है पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में की गई चौकीदार की हत्या
विज्ञापन

पत्नी ने चार लोगों को नामजद कर एसपी को सौंपा पत्र
बहराइच। नगरौर गांव के पास शुक्रवार को हुई ईंट-भट्ठे के चौकीदार की हत्या के मामले में पत्नी ने चार लोगों को नामजद करते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्नी का कहना है कि विपक्षियों से पति की रंजिश थी। इसके चलते वे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी ईंट-भट्ठे के चौकीदार पतीराम गोस्वामी की गुरुवार की रात गला हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव ईंट-भट्ठे के ईंटों के ढेर के बीच में मिला था। उस समय परिवार के सदस्य हत्या के कारण के बारे में नहीं बता पा रहे थे। अब मृतक की पत्नी राजपता ने पति की रंजिश का खुलासा किया है। राजपता का कहना है कि रिसिया थाना क्षेत्र के बरगदिहा बड़गांवा गांव निवासी अरविंद कुमार, राजेश, अशोक कुमार और रामछबीले से पति की रंजिश चल रही है। 13 जून को विपक्षी गोविंदापुर गांव आए थे। पति के बारे में लोगों से पूछताछ की। इसके पूर्व सभी पति को जानमाल की धमकी दे चुके हैं। राजपता का कहना है कि विपक्षियों ने भी योजनाबद्ध तरीके से पति की हत्या की है। एसपी ने इस मामले में कोतवाली देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें