फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के यहां दिनदहाड़े लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायी के घर से रिवॉल्वर समेत चार लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

छह कारतूस भी ले उठा गए चोर, फोरेंसिक टीम व सीओ ने घटनास्थल का किया मुआयना
गायघाट (बहराइच)। जरही रोड निवासी एक मशीनरी स्टोर व्यवसायी के परिवारीजन गोरखपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। व्यापारी गुरुवार को सुबह घर पर ताला लगाकर 500 मीटर की दूरी पर स्थित अपनी दुकान चला गया। इसी के बाद चोरों ने व्यापारी के घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर, छह कारतूस व जेवरात समेत चार लाख की संपत्ति पार कर दी। देर रात व्यवसायी घर पहुंचा, तब उसे चोरी की जानकारी हुई। सीओ व एसओ ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत जरही रोड निवासी चिरंजीव प्रसाद राय की मशीनरी स्टोर का दुकान मिहींपुरवा बाजार में है। चिरंजीव ने बताया कि उनका पूरा परिवार गोरखपुर में रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए तीन दिन पूर्व गया है। घर व दुकान की देखभाल चिरंजीव ही कर रहे थे। गुरुवार को सुबह नौ बजे चिरंजीव घर के मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर दुकान पर चले गए। इसके बाद चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ दिया और सोने के जेवरात, चांदी के 35 सिक्के, कपड़ा, बर्तन, लाइसेंसी रिवॉल्वर, छह कारतूस पार कर दिए। सामान समेट कर चोर अंदर से कुंडी बंद कर फरार हो गए। रात आठ बजे व्यवसायी जब घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद देख भौचक रह गया। आसपास के लोगों की मदद से कमरे में प्रवेश किया तो उसके होश उड़ गए। उसने मोतीपुर थाने में सूचना दी। रिवॉल्वर व कारतूस गायब होने की भनक पाकर सीओ एसके यादव तथा मोतीपुर एसओ रामअवतार यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉयड टीम को बुलाकर मौके की जांच की गई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें