फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गर्भाशय से निकाला सात किलो का ट्यूमर

Thu, 17 Sep 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर निवासी एक महिला के गर्भाशय से सात किलो का ट्यूमर निकालकर जिला अस्पताल बहराइच के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पंकज ने उसे नई जिंदगी दी।
विज्ञापन


पेट दर्द और रक्तस्राव से परेशान महिला का गुरुवार को डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ ऑपरेशन किया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है।

बलरामपुर जिले के ग्राम सरधी ललिया निवासी शांति देवी (40) पत्नी जग प्रसाद, लगभग साल भर से पेट दर्द और रक्तस्राव से ग्रसित थी।

जग प्रसाद का कहना है कि बलरामपुर में काफी इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं हुआ। इस पर डॉक्टरों ने शांति को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया था। यहां बुधवार को उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पंकज ने अल्ट्रा साउंड कराया तो महिला के गर्भाशय में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। डॉ. पंकज ने बताया कि गुरुवार दोपहर में एनेस्थेटिस्ट डॉ. एनए अंसारी व सहकर्मियों की मदद से ऑपरेशन कर शांति के गर्भाशय से सात किलो का ट्यूमर निकला गया है।
विज्ञापन


डॉ. पंकज ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और अब महिला स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि ट्यूमर को परीक्षण के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें