फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर आज 6475 आवेदक देंगे टीईटी

Mon, 01 Feb 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन मंगलवार को होगा। इसके लिए शहर के सभी सात माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


लगभग 6475 आवेदक परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर शाम तक सीटों की व्यवस्था में केंद्र व्यवस्थापक जुटे रहे।

शिक्षक पात्रता परीक्षा सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12:30 बजे तक व द्वितीय पॉली में 2:30 से पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि नगर के जीआईसी, जीजीआईसी, तारा महिला, गांधी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज व रवींद्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


सुबह की पॉली में लगभग चार हजार व शाम की पॉली में 2475 आवेदक परीक्षा देंगे।

डीआईओएस ने कहा कि इसके लिए सुरक्षा के लिए बंदोबस्त किए गए हैं। फोर्स की डिमांड की गई है। साथ ही, आंतरिक उड़ाका दस्ता गठित किया गया है।

डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें