फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालिका की मौत, 10 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चिल्ड्रेन वार्ड में सोमवार को बुखार व डायरिया से पीड़ित बालिका की मौत हो गई। बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित 10 मासूम और भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में रामगांव थाना अंतर्गत कोरिनपुरवा गांव निवासी अंजली (7) तिलकराम को बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक बालिका का इलाज कर रहे थे।

दोपहर में उसकी सांस थम गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए। चिकित्सकों के मुताबिक बालिका बुखार व डायरिया की चपेट में थी। उधर, बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित 10 रोगी भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अमन (3) और राधटिका (2) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें चिल्ड्रेन वार्ड के पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें