फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा को नहीं आई नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट में वन्यजीवों के शिकार में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा से दूसरे दिन भी उसके पिता मिलने पहुंचे। रंधावा को रात में जेल की बैरक में नींद नहीं पड़ी थी। जिस पर उन्होंने करवटें बदलकर किसी तरह रात काटी। वहीं उनकी पत्नी चित्रांगदा सिंह के जेल आने की सुगबुगाहट से जेल प्रशासन चौकन्ना रहा।
विज्ञापन



कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग में वन्यजीवों का शिकार करने के आरोप में वन विभाग की एसटीपीएफ टीम ने दो दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय गोल्फर और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति ज्योति सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया था। पहले दिन थकावट होने के कारण उनको नींद आ गई थी। लेकिन दूसरे दिन उनकी रात नहीं कट रही थी। खाने में रोटी, सब्जी, दाल और चावल खाने के बाद वह सोने गए लेकिन नींद नहीं आई।


शुक्रवार को उनके पिता उनसे मिलने जरूर आए। वहीं उनकी पत्नी चित्रांगदा सिंह के शुक्रवार को बहराइच आने की सूचना मिलनी शुरू हो गई। जिस पर जेलर अभनेंद्र त्रिपाठी ने सजगता बरतते हुए सभी सिपाहियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। लेकिन देर रात तक वह नहीं पहुंच सकी थीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें