फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकर्स ने पीएम आवास का निकाला 75 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा के प्रधानमंत्री आवास के 95 लाभार्थियों का धन झारखंड के बैंक में पहुंच गया। धन को निकाल भी लिया गया। इसकी भनक लगने के बाद जिले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


लगभग 75 लाख का चूना जिला प्रशासन को लगा है। ग्राम विकास आयुक्त के निर्देश पर थाना मोतीपुर में इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

हैकिंग के जरिए सीधे दिल्ली से झारखंड के बैंक में पैसा पहुंचा है। वहीं संभल जनपद के भी 22 लाभार्थियों का पैसा झारखंड पहुंचने की बात सामने आई है। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है।

विकास खंड मिहींपुरवा के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लगभग 95 लाभार्थियों को वर्ष 2016-17 और 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का आवंटन हुआ था। इसके लिए धनराशि सीधे दिल्ली से एनएफटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में आनी थी।
विज्ञापन


जनपद के भारतीय स्टेट बैंक शाखा कुड़वा, गिरिजापुरी व बहराइच में धनराशि प्रदर्शित की जा रही थी। लेकिन बैंक में लाभार्थियों के स्टेटमेंट निकाले जाने पर जानकारी हुई कि यह धनराशि सीधे झारखंड राज्य के भारतीय स्टेट बैंक जनपद गड़वा में भेज दी गई है।

लगभग 75 लाख रुपये की धनराशि दूसरे राज्य के खातो में गई है। मामले की जानकारी होने पर आयुक्त ग्राम्य विकास नागेंद्र प्रकाश सिंह ने बीडीओ मिहींपुरवा चंद्रशेखर प्रसाद को केस दर्ज कराने का आदेश दिया। आयुक्त के निर्देश पर बीडीओ ने मोतीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि बीडीओ मिहींपुरवा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने बताया कि बहराइच जनपद के विकास खंड मिहींपुरवा के 95 लाभार्थियों का लगभग 75 लाख रुपये झारखंड गया है।

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में भी 22 लाभार्थियों के आवास का पैसा झारखंड राज्य चला गया है। इन दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। बड़े साइबर क्राइम की आशंका है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें