फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया की लौ से दो मकान राख, ढाई लाख से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी थाना अंतर्गत धर्मापुर पहिया गांव की घटना
विज्ञापन

महसी (बहराइच)। धर्मापुर पहिया बौंडी गांव निवासी दो ग्रामीणों के मकान दीये की लौ से राख हो गए। ढाई लाख से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। लेकिन अभी तक राहत सहायता नहीं मिल सकी है। गृहस्थी का एक तिनका भी नहीं बचा है।

बौंडी थाना अंतर्गत धर्मापुर पहिया गांव निवासी हनुमान प्रसाद के घर की महिलाओं ने दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार रात में घर में दीया जलाकर पूजा-अर्चना शुरू की। इस दीये से कमरे में आग लग गई। काफी देर बाद इसकी जानकारी परिवारीजनों को हो सकी।
विज्ञापन


आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलीं। किसी तरह परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद के मकान को भी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


दोनों मकान धू-धू कर जल गए। गृहस्थी का कोई भी सामान ग्रामीण नहीं बचा सके। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल श्यामसुंदर ने गांव का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें