फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन और निसार की मौत के मामले में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों की मौत के मामले में संघर्ष करेगी कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारीजनों से की मुलाकात
महसी (बहराइच)। महसी के भौंरी गांव में खनन स्थल पर दो मासूमों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। करन और निसार की मौत के मामले में कांग्रेस संघर्ष के मूड में आ गई है। प्रांतीय स्तर के दो नेताओं ने गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया। महसी के भौंरी गांव में खनन माफिया के हमले में दम तोड़ने वाले दो बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस संघर्ष के मूड में आ गई है। शनिवार को विधायक व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय सिंह उर्फ लल्लू सिंह की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने गांव में दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान सड़क से सदन तक हक के लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि मृतक बच्चों के परिवारीजनों ने खेत में खनन का विरोध किया। जिससे उन्हें अपने बच्चों की बलि देनी पड़ी। इसके पूर्व शुक्रवार देर शाम कांग्रेस एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रांतीय महासचिव चौधरी सरिता पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक नानपारा वारिस अली, जिला उपाध्यक्ष सहनवाज खान, धर्मेंद्र, फिरदौस आलम, शेख जकारिया, मुस्तकीम सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें