फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन

बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार से तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला का शुभारंभ हुआ। मेला में कृषि, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विकास खंड नवाबगंज के ब्लाक बाबागंज परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. हरीश चंद्र तथा खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में कृषि विभाग, राज्य पोषण मिशन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभागों के स्टालों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें मेले में पहुंच रहे ग्रामीणों के विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उन्हें जानकारी दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें