डीएम ने पीसीवी वैक्सीन का किया शुभारंभ
बहराइच। डीएम अजयदीप सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर में पीसीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया। यह वैक्सीन निमोनिया से छोटे बच्चों की रक्षा करेगी। निमोनिया पांच वर्ष से छोटे बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। पीसीवी वैक्सीन का टीका कुल तीन बार लगाया जाएगा। पहला टीका छह हफ्ते पर, दूसरा 14 हफ्ते की आयु पर पेंटा और ओपीबी तीन के साथ और तीसरा बूस्टर टीका तीन माह की उम्र पर खसरा व जेई के साथ लगाया जाएगा। अभी तक यह टीके प्राइवेट अस्पतालों तीन हजार रुपये में लगाए जाते थे, लेकिन अब सरकार द्वारा इसे नियमित टीकाकरण में शामिल कर लिया गया है जो बच्चों को नि:शुल्क लगाया जाएगा। यह एक पूर्णत: सुरक्षित एवं कारगर वैक्सीन है, इसको साधारण खांसी, जुखाम, बुखार में लगाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुणलाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके बांदिल, एसएमओ डॉ. प्राग राठौर, डीएचईआईओ सुनील सिंह, यूनिसेफ प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव व उमेश कुमारी मौजूद रहे।