फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 59 जर्जर स्कूल भवन होंगे ध्वस्त

Sat, 31 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। जरवल विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के 59 जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। इन भवनों के गिरने की आशंका से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। बेसिक शिक्षा विभाग ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। भवनों के मलबे की नीलामी सरकारी ई-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, चिह्नित 59 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों को अनुपयोगी और अत्यंत जर्जर घोषित किया जा चुका है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव और मौसम की मार से इनकी हालत खराब हो गई थी। ऐसे में इनके कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई थी।

ध्वस्तीकरण से पहले विभाग ने मलबे का मूल्यांकन पूरा करा लिया है। अब जेम पोर्टल के माध्यम से इसकी नीलामी कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद बहादुर सिंह ने बताया कि नीलामी की प्रक्रिया पूरी होते ही भवनों को ध्वस्त कराने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भवनों का मलबा हटने के बाद खाली जमीन का उपयोग नए भवनों के निर्माण, खेल मैदान और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। इससे विद्यालय परिसरों को सुरक्षित बनाने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें