फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवागत जिलाधिकारी शंभू कुमार ने रविवार को बहराइच पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन



जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव का स्थानांतरण दो दिन पूर्व शासन ने विशेष सचिव शहरी एवं आवास नियोजन के पद पर कर दिया था। उनके स्थान पर वर्ष 2010 बैच के आईएएस शंभू कुमार को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।



वह अभी तक प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। नवागत जिलाधिकारी शंभू कुमार ने रविवार देर शाम बहराइच पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन




अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव, एएसपी नगर अजय प्रताप समेत अन्य अधिकारियों से डीएम शंभू कुमार ने मुलाकात की। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ निपटाना उनकी प्राथमिकता होगी। गरीबों को न्याय दिलाए जाने के लिए भी हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें