फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीराज चौहान की याद में बन रहे मंदिर को ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। समसा तरहर गांव में पृथ्वीराज चौहान के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। बिना अनुमति के मंदिर निर्माण के मामले में क्षेत्र के कुछ राजस्वकर्मियों ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गुरुवार सुबह दीवारें ढहा दी।
विज्ञापन


जिस पर गांव के लोग भड़क उठे। सभी ने आसाम रोड जाम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। चार घंटे तक ग्रामीणों का प्रदर्शन चला। इससे अफरातफरी की स्थिति रही।

एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत किया। इस दौरान तीन थानों की पुलिस भी मुस्तैद रही। रिसिया थाना अंतर्गत समसा तरहर गांव के लोग पृथ्वीराज चौहान की याद में मंदिर निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन क्षेत्र के कुछ लोगों ने अवैध तरीके से मंदिर निर्माण की बात कहकर थाने पर शिकायत कर दी। इस पर क्षेत्रीय राजस्वकर्मियों ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मंदिर की दीवारें व अर्द्ध निर्मित खंभों को ढहा दिया।

इस पर गुरुवार सुबह गांव के लोग भड़क उठे। ग्राम प्रधान अरुण चौहान, महेश, बृजलाल, अमरनाथ, सुधाकर, अनुज आदि की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण आसामरोड पर पहुंच गए।

सभी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर दिया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना जिला मुख्यालय पहुंची, तब अफरातफरी मची।

आननफानन में नानपारा, रामगांव और कोतवाली देहात की पुलिस बुलाई गई। उप जिलाधिकारी सदर जुबेर बेग, सीओ रिसिया एके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर आंदोलित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

मंदिर निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन थमा। चार घंटे सड़क जाम रहने से नानपारा और बलरामपुर, बहराइच की ओर से आने वाले वाहन फंसे रहे। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें