फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में समाए सात मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह से फिर बढ़ने लगा है, कटान जारी है। कटान तेज होने से प्रधानपुरवा गांव में सात ग्रामीणों के अशियाने नदी में समाहित हो गए।
विज्ञापन


65 बीघा खेती योग्य जमीन भी कटी है। पीड़ित ग्रामीणों ने तहसील को सूचना दी है। घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघरा घाट के मुताबिक गुरुवार सुबह से जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है।

अभी नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है। इस समय नदी की लहरें महसी तहसील क्षेत्र के गोलागंज, प्रधानपुरवा गांव के निकट तेज कटान कर रही हैं।

प्रधानपुरवा निवासी राजेश कुमार, किशोरी लाल, राधेश्याम, शिवप्रसाद, अशोक कुमार, केशवराम, विद्यासागर के मकान कटान की भेंट चढ़े हैं।

गोलागंज निवासी महादेव, मुलुक और कृपाराम के मकान पर नदी की लहरें थपेड़े ले रही हैं। ये मकान कभी भी कटान की भेंट चढ़ सकते हैं।

गोलांगज के निकट नदी ने रात से अब तक कटान करते हुए घसीटे, सनेही, बदलू, महादेव, कृपाराम, लालजी, मोतीलाल, हीरालाल, सैलाबू, बालकराम और रमेश की 65 बीघा खेती योग्य जमीन को समाहित कर लिया है।
विज्ञापन


कटान से गांव के लोग दहशत में हैं। अफरातफरी की स्थिति है। कटान पीड़ित ग्रामीणों ने तहसील को सूचना दी है। लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। राहत व बचाव कार्य शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें