फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। अहाता गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार रात संदिग्धि परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के फूलबहेड़ थाना अंतर्गत चिकुरीपुरवा गांव निवासी लालमन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सीमा (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व जरवलरोड थाना क्षेत्र के अहाता विज्जूपुरवा गांव निवासी राजेश के साथ किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चला। शनिवार देर रात पुत्री सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर लालमन अहाता पहुंचे तो पुत्री का शव घर के बाहर पड़ा था। इस पर डायल 100 पर सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा का कहना है कि मायके के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें