फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजना के तहत अवैध तरीके से जारी करा लिया एलपीजी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे का आधार लगा ले लिया गैस कनेक्शन
विज्ञापन

बहराइच। शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा स्थित हाईडिल कॉलोनी निवासी एक महिला के आधार कार्ड पर किसी दूसरे के नाम गैस कनेक्शन जारी कर दिया गया। महिला के पति ने जिला पूर्ति कार्यालय में इसकी शिकायत की है। डीएसओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मोहल्ला बख्शीपुरा स्थित हाईडिल कॉलोनी निवासी प्रिया प्रजापति ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए राजाबौंडी स्थित इंडेन गैस एजेंसी में आवेदन किया। यहां एजेंसी संचालक ने आधार कार्ड देखने के बाद उस पर किसी दूसरे की ओर कनेक्शन लेने की बात बताई। महिला के पति ने जब इस बारे में और जानकारी मांगी तो एजेंसी संचालक ने बताने से इंकार कर दिया। महिला के पति ने जिला पूर्ति कार्यालय में एजेंसी संचालक की शिकायत की है। डीएसओ राकेश कुमार ने बताया कि अभी उनकी संज्ञान में मामला नहीं आया है। जानकारी पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें