फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कार से उतरा और घाघरा नदी में लगा दी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कार से उतरा और घाघरा नदी में लगा दी छलांग
विज्ञापन

पिता बाराबंकी में वायरलेस विभाग में आपरेटर पद पर है तैनात
तलाश में जुटे गोताखोर, लगाई गईं छह नावें
जरवलरोड (बहराइच)। बाराबंकी की ओर से आया कार सवार एक युवक शाम सात बजे घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु पर पहुंचा और कार खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की है। छह नावें लगाई गई हैं। पता नहीं लग सका है। छलांग लगाने वाले युवक के पिता बाराबंकी में वायरलेस विभाग में तैनात हैं। रिश्तेदार मौके पर पहुंचे हैं। परिवार के लोग भी मौके पर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बहराइच और बाराबंकी जिले की सीमा पर घाघरा नदी पर संजय सेतु बना है। गुरुवार की शाम बजे सात बाराबंकी की ओर से एक कार पुल के बीचोबीच आकर रुकी और कार से उतरे युवक ने नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे वाहन चालकाें ने थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। गोताखोर छह नावों की मदद से छलांग लगाने वाले युवक की तलाश में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार की तलाशी में एक मोबाइल और पर्चा बरामद हुआ है। जिससे छलांग लगाने वाले युवक की पहचान शिवकुमार सिंह उर्फ शुभम सिंह (28) पुत्र इंद्रबहादुर सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी बाराबंकी के रूप में हुई है। बरामद मोबाइल पर संपर्क साधा गया तो पता चला कि शिवकुमार के पिता इंद्रबहादुर बाराबंकी में वायरलेस विभाग में एसआई के पद पर तैनात हैं। 18 अप्रैल को शिवकुमार की शादी हुई थी। लेकिन बीते सप्ताह पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद मायके के लोग विदा करवा ले गए थे। दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोबाइल पर पूछताछ में पता चला है कि गुरुवार की शाम वह कार लेकर बाजार जाने के बहाने घर से निकला था। शिवकुमार के जरवलरोड के गुरवलिया निवासी बहनोई रिंकू व अन्य लोग मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने पत्नी से विवाद की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें