फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 लोगों को मिला ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर पंचायत सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन मेले का आयोजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद अहमद व अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र की अगुवाई में लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति का प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि मेले में 49 लोगों को ऋण दिया गया है। इनमें ठेला लगाने वाले लाभार्थी शामिल हैं। वरिष्ठ लेखाकार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक योजना के लिए 150 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिनका सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान सभासद कमलेश आर्य, शमीम, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश निगम समेत अन्य सभासद व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें